Add To collaction

पहली महिला फ्लाइट कमांडर शलीजा धामी - प्रतियोगिता -22-Feb-2022

पहली महिला फ्लाइट कमांडर *शलीजा धामी*


 भारतमाता की है वह बेटी महान
 बढ़ाई जिसने अपने देश की शान।

संघर्ष से बनी पहली फ्लाइट कमांडर
भारतीय वायुसेना में शामिल हुई निडर।

नाम था उस वीरांगना का शैलजा धामी
महिलाओं के लिए बनी जो अग्रगामी।

क्षमता और काबिलियत से लगा दी जान
वायुसेना अधिकारी बन बनाई अपनी पहचान।

थी पढ़ने में कमजोर मगर धुन की पक्की
ठान लेती जो भी मन में करती बन सनकी।

लुधियाना के सामान्य परिवार में अवतरित हुई
शहीद करतार सिंह के गाँव में पल्लवित हुई।

ओपन ग्लाइडिंग में हासिल किया द्वितीय स्थान
 और हवा से कर दोस्ती किया जीवन प्रदान।

बनी पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर
पाई बुलंदी पर बनी ना कभी डिक्टेटर।

चेतक हैलीकॉप्टर यूनिट में पदभार संभाला
15 साल तक वायुसेना में देश सेवा कर डाला।

एन सी सी से था उनको ऐसा अतुलित प्यार
इंजीनियरिंग दाखिले से दिल पर हुआ वार।

अद्भुत संघर्ष से मिला उसे मनचाहा संसार
असफल हुई अनेक बार पर न मानी हार।

जुनून के बल पर जीवन में पाई सफलता अपार 
ऐसी महान शलीजा धामी को नमन करूँ मैं बारंबार।

धन्यवाद
डॉ.अर्पिता अग्रवाल
नोएडा, उत्तरप्रदेश

   31
18 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

23-Feb-2022 12:35 AM

Wah bahut hi sundar Rachna

Reply

Dr. Arpita Agrawal

25-Feb-2022 11:28 PM

हार्दिक आभार आदरणीय

Reply

Shrishti pandey

22-Feb-2022 11:39 PM

Very nice

Reply

Dr. Arpita Agrawal

22-Feb-2022 11:55 PM

Thank you Srishti ji

Reply

Niraj Pandey

22-Feb-2022 06:24 PM

बहुत ही बेहतरीन👌👌

Reply

Dr. Arpita Agrawal

22-Feb-2022 11:55 PM

धन्यवाद नीरज जी

Reply